पूर्व विधायक के गनर की हत्या कर शव फेंका

0
101

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : गुरुवार की रात अलीगंज के पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री के गनर की अज्ञात बदमाशों द्वारा कायमगंज मार्ग पर स्थिति ग्राम ससोता के पास गोली मार कर हत्या कर दी गयी। गनर के द्वारा बैंक से निकालकर लाये गये रुपये भी लूट लिये गये। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। अलीगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।vishunu dayal

[adrotate banner="3"]

पडोसी जनपद एटा के अलीगंज विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री गेंदालाल गुप्ता की सुरक्षा में कांस्टेबिल विश्नुदयाल की नियुक्ति थी। विश्नुदयाल गुरूवार शाम 7 बजे साइकिल से अलीगंज से अपने घर ब्राहिमपुर जागीर जा रहे थे, तभी कायमगंज अलीगंज मार्ग पर ग्राम ससोता के पास कुछ बदमाशों ने उनके सीने में गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये थे। अलीगंज पुलिस गश्त के दौरान ग्राम सतौता के पास से निकली, तभी पुलिस की नजर वहां पडी साइकिल और मोबाइल पर पडी। पुलिस ने रूककर घटना स्थल की जांच पडताल की तो पास मंे ही कांस्टेबिल विश्नुदयाल का शव पडा था। इतने में ही विश्नुदयाल के घर से मोबाइल पर फोन आ गया। पुलिस ने उन्हें एक्सीडेन्ट होने की जानकारी दी। जिस पर मृतक कांस्टेबिल के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर गोली लगने की बात सामने आयी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]vishunu dayal1

मृतक कांस्टेबिल की पत्नी शीलादेवी ने बताया कि मेरे पति सुबह घर से स्टेट बैंक आफ इण्डिया की पासबुक लेकर गये थे।  शुक्रवार को उनके छोटे पुत्र सुरेन्द्र कुमार की शादी ग्राम तुर्क ललैया थाना कायमगंज निवासी राजेन्द्र की पुत्री रूवी से तय हुई थी। जिसकी गोद भराई की रस्म शुक्रवार को थी। जिस कारण पैसे की जरूरत थी और बैंक से पैसे निकालने के लिए पासबुक लेकर गये थे। लेकिन हम लोगों को यह पता नहीं कि उन्होंने बैंक से कितने पैसे निकाले हैं। उनकी पत्नी शीला का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं मृतक कांस्टेबिल के पिता रामधुन  भी बदहाश हालत में थे उन्होंने बताया कि मेरे बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह बहुत ही सीधा सादा और मिलनसार था। तीन साल बाद उनको रिटायर होना था। पुत्र के वियोग में पिता बिलख बिलख कर रो पडा। अलीगंज पुलिस ने मृतक कांस्टेबिल विश्नुदयाल के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक गेंदालाल गुप्ता के इससे पहले गनर की भी गोली मारकर हत्या की गयी थी। जिसके भी हत्या के कारणों का आज तक पता नहीं चल सका।

 

[adrotate banner="2"]