जयाप्रदा थामेगी कांग्रेस का झंडा और फिर लड़ेंगी रामपुर से चुनाव !

0
111

Jaya Pardaलखनऊ। फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद जयाप्रदा शीघ्र ही कांग्रेस में शामिल होंगी। लोकसभा चुनाव भी रामपुर से ही लड़ेंगी। वह किस पार्टी में जाएंगी और कहां से चुनाव लड़ेंगी, ये दोनों सवाल इन दिनों अहम बने हैं। इस बीच इन सवालों के जवाब खुद शुक्रवार को जयाप्रदा ने रामपुर में दे दिए। बोलीं, जल्द ही नई पार्टी ज्वाइन करूंगी। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। इससे साफ हो गया कि जयाप्रदा कांग्रेस में ही शामिल होने जा रही हैं। कब तक ज्वाइन करेंगी के सवाल पर कहा कि अमर सिंह ही अंतिम निर्णय लेंगे, लेकिन जल्दी, क्योंकि अब देर करना ठीक नहीं है। कहा कि रामपुर की अवाम से मुझे बेहद लगाव है। यहां के लोगों की सेवा करना ही मेरा मकसद रहा है। पिछले चुनाव में मैने रामपुर से ही लड़ने की जिद की थी और चुनाव जीत भी गई, लेकिन अब ऐसी जिद नहीं करूंगी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा 2004 में आंध्रप्रदेश से रामपुर आईं और समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ीं। उन्होंने कांग्रेस की बेगम नूरबानो को हराया। 2009 के लोकसभा चुनाव में भी वह सपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं और फिर बेगम नूरबानो को हराकर लोकसभा पहुंची। सांसद ने कहा कि मायावती की सरकार में भ्रष्टाचार था, लेकिन लोगों की जान सुरक्षित थी। सपा सरकार में भ्रष्टाचार भी है और लोगों की जान भी सुरक्षित नहीं है। केंद्र सरकार को प्रदेश सरकार पर नजर रखनी चाहिए।

[adrotate banner="2"]