पूर्व विदेश मंत्री के करीबियों को फिर मिली जिला व नगर कांग्रेस की कमान

0
605

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का एक बार फिर पार्टी में सिक्का चल गया| जिससे एक बाद उनके करीबियों को पुन: जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है| जिससे इसका विरोध भी शुरू हो गया हैं|
दरअसल जनपद में पूर्व विदेश मंत्री की कांग्रेस में लगातार बनी हुई है| लिहाजा उसका असर शुक्रवार को जारी हुई कांग्रेस की सूची में भी नजर आय| जिसमे उनकी करीबी कांग्रेस की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम को पुन: जिलाध्यक्ष कांग्रेस बनाया गया है| उन्होंने कायमगंज विधानसभा से 2012 और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं पूर्व विदेश मंत्री के करीबी अधिवक्ता अनिल मिश्रा के पुत्र अधिवक्ता अंकुर मिश्रा को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]