पूर्व मंत्री अवधपाल की संपत्ति की कुर्की

0
142

awadhpalएटा: जैथरा में चर्चित ट्रिपल मर्डर में वांछित पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव और उनके पुत्र व भाई के घरों पर पुलिस ने आज शाम को कुर्की की कार्रवाई की। पूर्व मंत्री के गांव टपुआ और एटा शहर में उनके भाई अमरपाल सिंह यादव का सामान पुलिस ने जब्त कर लिया। कुर्की के दौरान पूरा इलाका छावनी बना हुआ था।

[adrotate banner="3"]

पुलिस की टीमें दोपहर में पूर्व मंत्री के पैतृक गांव टपुआ पंहुची। घर पर महिलाएं मिलीं। पुलिस ने घर का सारा सामान जब्त कर लिया। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री रहे अवधपाल सिंह यादव के आवास पर एटा में भी शाम को कुर्की की कार्रवाई हुई। इस घर में पूर्व मंत्री के भाई अमरपाल सिंह यादव रहते हैं। पुलिस ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई स्पेशल जज डकैती के आदेश पर की गई।

यह है मामला

21 जनवरी 2011 को जरारी के मुन्ना यादव की हत्या हुई थी जिसका आरोप जैथरा के विजय वर्मा और उनके परिवारवालों पर लगा। बदले में 10 जून 2011 को जैथरा में सर्राफ विजय वर्मा, उनके भतीजे अभिनव वर्मा और शैडो संतोष की हत्या कर दी गई थी। संतोष के भाई अनिरुद्ध ने अदालत के आदेश पर पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव और उनके परिजनों के खिलाफ साजिश का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी मामले में पूर्व मंत्री और उनके परिवारवाले वांछित चल रहे हैं।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]