पूर्व भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज

0
96

Sanchhi sakshi sachhiएटा: विवाद और साक्षी दोनों विवाद के पर्याय बन चुके है| कई मामलो में मुकदमे में फसे साक्षी सहित पर आज 16 अप्रैल 2013 को हत्या का मुकदमा दर्ज क्या गया है| कल देर शाम एटा जिले के चर्चित सुजाता वर्मा हत्याकांड में पूर्व भारतीय जनता पार्टी सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि सुजाता की बीती रात बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
बताया जाता है कि सुजाता एटा के एक कालेज में प्रधानाचार्य थीं। यह कालेज साक्षी महाराज से जुड़ी संस्था के प्रबंधन का है। उनकी हत्या में साक्षी महाराज के तीन भाई और भतीजों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है जबकि साक्षी को हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस उनकी और उनके भाई भतीजों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है। इसके लिए साक्षी महाराजा के उद्देतपुर आश्रम में लगातार दबिशें दी जा रहीं हैं।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]