पूर्व प्रधान नें जेसीबी से काट दी पीडब्लूडी की सड़क

0
139

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात पूर्व प्रधान नें अपने हथियारबंद समर्थकों के साथ आकर पीडब्लूडी की सड़क को जेसीबी से काट दिया| जिससे ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है|
थाना राजेपुर के सलेमपुर के पूर्व प्रधान नें सलेमपुर मोड़ पर सड़क को जेसीबी से काट दिया| ग्रामीणों ने बताया है कि भरखा, जिठोली, पुनयपुर नगरिया में बाढ़ का पानी गंदा भरा हुआ है, जिससे लोगों की फसलें आलू खेती नहीं हो पा रही है, सलेमपुर में नाला दुकानदारों ने बंद कर दिया है| जिसके चलते सलेमपुर के ग्रामीणों नें पूर्व प्रधान के साथ आकर जेसीबी से सड़क काट दी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेपुर दिनेश गौतम पंहुचे| पुलिस आने से पूर्व ही पूर्व प्रधान  जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गये थे| सड़क करने से राहगीरों और वाहनों को निकलने में तकलीफ हो रही है| थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया है कि जांच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]