फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया।
डीएम ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किसान सम्मान दिवस का किया शुभारंभ। किसान सम्मान दिवस पर कृषि संबंधित विभागों
द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं स्टॉल का अवलोकन किया एवं जानकारी प्राप्त की। डीएम ने बताया कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किसान सम्मान दिवस में आज जनपद स्तर पर 32 एवं विकास खंड स्तर पर 35 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जा रहा है| डीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के अभूतपूर्व विकास के लिए स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को आज भी याद किया जाता है उनका कहना था कि किसानों की खुशियों के बिना विकास अधूरा है।
पूर्व पीएम की जयंती पर अन्नदाताओं का हुआ सम्मान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


