क्रिसमस को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल पहल

0
140

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) क्रिसमस डे अब कुछ ही दिन शेष है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। शहर के बाजार सज गए हैं। सेंटा क्लाज के लाल कपड़ों, कैप, क्रिसमस ट्री की बिक्री शुरू हो गई है। इससे बाजार की रौनक बढ़ गई है। चर्च व गिरजाघर की सजावट का काम भी तेजी से चल रहा है। जैसे-जैसे प्रभु यीशु के आगमन का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे उनके भक्तों में काफी उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। नगर में  क्रिसमस को शांति और सदभावना के साथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दिन बाद ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा उत्सव क्रिसमस है। नए कपड़ों के साथ साथ समुदाय के लोग घरों को सितारों, क्रिसमस ट्री से सजा रहे है।
25 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय में खास उत्साह दिख रहा है। चर्च को रंगीन झालरों और गुब्बारों से सजाया जा रहा है। बाजार में क्रिसमस के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए सेंटा क्लाज के ड्रेस उपलब्ध है। आकर्षक क्रिसमस ट्री पर टंगे खिलौने और उपहार बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु की याद में चर्च को बेहतर ढंग से सजा रहे है। 24 दिसंबर की मध्य रात में प्रार्थना सभा होगी। 25 दिसंबर को सुबह मुख्य प्रार्थना सभा होगी। बाइबिल पाठ, गीत के बाद बच्चों के कार्यक्रम होंगे।
यह है बाजारों में क्रिसमस सामान की दर
सेंटा क्लाज 90 से 450 रुपये, जिंगलबेल 45 से 560, मास्क 100 रूपये, स्टार बल्ब 45 से 500, क्रिसमस ट्री-80 रुपये, सेंटा क्लाज ड्रेस 130 से 700 तक, स्टीकर  20 से 150 रूपये के साथ ही स्टार झालर 350 से 700 तक उपलब्ध है| बढ़पुर के दुकानदार रिंकू नें बताया कि बताया कि त्योहार को लेकर उत्साह है लेकिन कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए चिंता भी सता रही है|  

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]