पूर्व चेयरमैन के साथ दुकानदार ने की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

0
110

FARRUKHABAD : दुकान पर अपना इलेक्ट्रानिक उपकरण ठीक न करने की शिकायत करने गये पूर्व चेयरमैन के साथ दुकानदार ने मारपीट कर दी। पुलिस ने पूर्व चेयरमैन की तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली।police cartoon

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोमबत्ती वाली गली निवासी पूर्व चेयरमैन मुरारी गुप्ता ने दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले होरीलाल मार्केट स्थित नितिन गुप्ता पुत्र राजेन्द्र पाल गुप्ता निवासी बजरिया सालिगराम की दुकान पर अपना स्टेप्लाइजर रिपेयरिंग के लिए डाला था। काफी समय तक जब स्टेप्लाइजर ठीक नहीं हुआ तो दुकानदार से शिकायत की गयी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

पूर्व चेयरमैन का कहना है कि दुकानदार ने उनसे स्टेप्लाइजर खो जाने की बात कही। जिस पर पूर्व चेयरमैन व दुकानदार नितिन गुप्ता में कहासुनी हो गयी। पूर्व चेयरमैन मुरारी गुप्ता का आरोप है कि इलेक्ट्रानिक दुकानदार नितिन गुप्ता ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। मुरारी गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 504, 506 के तहत नितिन गुप्ता पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]