घातक जहर से हुई थी टैक्सी चालक की मौत, विसरा सुरक्षित

FARRUKHABAD : बीते दिन फर्रुखाबाद बस अड्डे पर मिले अज्ञात शव को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी थी। मृतक के पास निकले ड्राइविंग लाइसेंस से उसका पता मेरठ का बताया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें घातक जहर की बजह टैक्सी चालक की मौत का कारण बतायी गयी। चिकित्सक ने मृतक शम्भू का विसरा सुरक्षित कर लिया। पुलिस ने शव को उसके बहनोई के हवाले कर दिया।shampoo

मृतक के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस में लिखे नाम शम्भू पुत्र हरीराम निवासी रामराज मौलाना मेरठ यूपी की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को सूचना पर मृतक शम्भू के बहनोई भीकमलाल निवासी अटवा थाना हरदोई देहात ने पहुंचकर शम्भू की शिनाख्त अपने साले के रूप में की। भीकमलाल ने बताया कि शम्भू के पिता हरीराम व मां की मौत बहुत पहले ही हो चुकी है। उसका विवाह भी नहीं हुआ था। एक बहन थी, जिसकी शादी भीकमलाल के साथ हो गयी थी। शम्भू अपने बहनोई के साथ अटवा में ही रह रहा था। बीते दो माह पूर्व वह रोजगार की तलाश में मेरठ चला गया था। जहां वह टैक्सी चलाने का काम कर रहा था। दीपावली के त्यौहार पर वह घर आ रहा था। जब यह बारदात हो गयी। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शव का पोस्टमार्टम डा0 नितिन बाजपेयी ने किया। जिसमें शम्भू की मौत की बजह जहर बतायी गयी है। लेकिन ऐतिहात के तौर पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। घटियाघाट चौकी इंचार्ज सत्यनिरूपण ने शव को शम्भू के बहनोई भीकमलाल के हवाले कर दिया।