पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार का निधन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: कई दशक तक कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे पूर्व जिलाध्यक्ष ने रविवार को सुबह अंतिम साँस ली| उनके निधन की खबर आते ही उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी| लगभग पांच दशक तक जनपद में कांग्रेस का झंडा उठाकर चले बाबू राजेन्द्र नाथ कटियार का रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया| उन्होंने समय-समय पर कांग्रेस को जिले में नई दिशा दी| कई मोर्चों पर पार्टी के लिए सडकों पर उतर पार्टी को गति देनें का काम किया|
श्री कटियार बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे| उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था| रविवार सुबह लगभग 9 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली| उनका शव नेकपुर स्थित आवास पर लाया जायेगा| जंहा कई पार्टियों के नेताओं के जुटने की सम्भावना है|