पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कथित प्रापर्टी पर मिशन संपत्ति अधिकारी का ग्रहण!

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

mohan vijy ktiyar123फर्रुखाबाद: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार की प्रापर्टी को लेकर अब विवाद और बढने की संभावना बढ़ गयी है| जिस जमीन को कटियार परिवार अपना बता रहा है उस जमीन पर मिशन सम्पत्ति के सम्पत्ति अधिकारी ने सबाल खड़े कर दिया| उन्होंने उस सम्पत्ति को मिशन की बताया है|

मिशन के सम्पत्ति अधिकारी राकेश चन्द्र सक्सेना ने जारी किये गये प्रेस नोट में कहा है कि नेकपुर चौरासी स्थित (डन बार्नी बंगला) जो कि राजेन्द्र नाथ कटियार व उनके पुत्र अजय,विजय व दीपू कटियार कब्जा किये है| जिसको खाली कराने का वाद न्यायालय में चल रहा है| उस बंगले की आड़ में कटियार परिवार क्रिश्चियन समाज की बंगले के पास खाली पड़ी प्रापर्टी पर भी कब्जा करना चाहते है| इसके साथ ही अबैध तरीके से जमीन पर काबिज होने की अबैधानिक कोशिश कर रहे है|

उन्होंने कहा है कि जिले की समस्त मिशन सम्पत्ति के वे संस्था द्वारा सम्पत्ति अधिकारी बनाये गये है| यह भी श्री सक्सेना के द्वारा साफ़ किया गया है कि उनके अलावा इस सम्पत्ति पर किसी को भी पत्राचार करने की अनुमति नही है| राजेन्द्र नाथ कटियार व उनके पुत्रो के द्वारा इस सम्पत्ति को लेकर कोई पत्राचार किया है तो वह गलत है|