एफवीएम अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पुत्रो में विवाद

0
198

mohan vijy ktiyar12mohan jamin1फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मिशन कम्पाउंड के पीछे ढाई बीघा के भू खंडे पर कब्जे को लेकर फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्रो में विवाद की स्थित बन गयी| जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर फ़िलहाल स्थित पूर्ववत रहने के आदेश दिये है| तहसीलदार सदर आरपी चौधरी मामले में जांच कर रहे है|

[adrotate banner="3"]

एफबीएम के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल अपने कोल्ड के पास ही भू खंड पर अपना निर्माण कार्य करा रहे थे| तभी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार के पुत्र अजय व विजय कटियार ने विवाद कर दिया| उन्होंने भू-खंड के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को खदेड़ दिया| आरोप है कि अजय व विजय कटियार ने हथियार भी लहराये| मजदूरों को भगा देने की सूचना पर मोहन अग्रवाल भी मौके पर आ गये| दोनों में कहा सुनी हुई| कुछ देर बाद विवाद होने की सूचना पर सीओ सिटी आलोक कुमार, शहर कोतवाल अजीत सिंह आदि कई चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर आ गये| मोहन अग्रवाल में बताया कि अजय व विजय कटियार जिस जमीन को अपना बता रहे है वह किशन समाज की भूमि है| इसका इनसे कोई सरोकार नही है| वह जिस कोठी में रह रहे है वह भी मिशन समाज से कब्जा की हुई है| मेरे अपनी खुद की भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा है| फ़िलहाल पुलिस ने मामले को जैसे का तैसा रखने के लिये कहा है| विजय कटियार ने बताया कि वह जमीन की नाप कराना चाहते है| उनके किसी भी आदमी ने हथियार नही लहराये| नाप में जो भूमि मेरी निकले उसे मुझे दे और उनकी निकले तो वह ले जाये|

तहसीलदार आरपी चौधरी ने बताया कि अभी लेखपालो की हड़ताल चल रही है| जब हड़ताल ख़त्म होगी तभी नाप करायी जायेगी| इसके बाद ही सही निर्णय लिया जायेगा| फ़िलहाल यथास्थित बनाये रखने को कहा गया है|

[adrotate banner="2"]