पूर्व आईजी भारत सिंह को श्रृद्धांजलि देने जायेंगे सलमान

0
119

फर्रुखाबाद : विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद रविवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां आएंगे। विदेश मंत्री के प्रतिनिधि अनिल मिश्र ने बताया कि खुर्शीद अपनी पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ प्लेन से रविवार को सुबह दस बजे सकवाई स्थित हवाई पट्टी पर उतरेंगे। विदेश मंत्री गांव रोहिला में पूर्व आईजी भारत सिंह यादव की मृत्यु होने से उनके परिजनों से मिलने जाएंगे। इसके बाद नवाबगंज स्थित डा.जाकिर हुसैन अस्पताल एवं गांव पितौरा स्थित अपने आवास पर जाएंगे। खुर्शीद अपराह्न 3.30 बजे पुन: हवाई पट्टी पहुंच प्लेन से दिल्ली वापस जाएंगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]