FARRUKHABAD : बीते 15 अप्रैल की रात पूर्व प्रधान व शराब ठेकेदार राकेश दीक्षित को उस समय सशस्त्र बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिया था जब वह
अपनी दुकान से घर जा रहे थे। पुलिस ने इस सम्बंध में पकड़े गये सेल्समैनों को छोड़ दिया।
[adrotate banner="3"]
शराब ठेकेदार राकेश दीक्षित के साथ हुई लूट के मामले में दो दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस अभी अपराधियों की पहुंच से काफी दूर नजर आ रही है। शराब ठेकेदार के कई करीबी लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन लोगों को कोतवाली में बिठा लिया था। जिसमें दो सेल्समैनो को पुलिस ने दो दिन की पूछताछ के बाद बुधवार शाम को छोड़ दिया। पुलिस अभी हवा में ही हाथपैर मारती नजर आ रही है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


