पुलिस भर्ती परीक्षा: बैठक कर दी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को हिदायत

0
145

FARRUKHABAD : पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आर पी पाण्डेय व सिटी मजिस्ट्रेट ने 15 दिसम्बर को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए हिदायतें देते हुए कड़े निर्देश दिये।SP - CM

[adrotate banner="3"]

सेक्टर मजिस्ट्रेटों व पर्यवेक्षकों को निर्देश दिये गये कि सभी परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करा दें। इसके साथ ही ध्यान रखें कि किसी भी कीमत पर कोई अभ्यर्थी नकल इत्यादि गड़बड़ी नहीं कर पाये। परीक्षार्थियों के मोबाइल बाहर ही जमा करवा दिये जायें। तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केन्द्र में प्रवेश दिया जाये, इसको अभी से ही सुनिश्चित कर लें।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

सभी परीक्षार्थियों के गेट पर ही प्रवेशपत्र चेक करते जायें। जिसके पास प्रवेशपत्र न हो उसके केन्द्र में प्रवेश न करने दें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]