कोषागार के डबल लाक में रखी जायेंगी पुलिस भर्ती परीक्षा की कापियां, डीएम ने किया निरीक्षण

0
84

FARRUKHABAD : जनपद में 15 दिसम्बर को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। 37 केन्द्रों पर होने वाली परीक्षा 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में सम्पन्न होगी। इसके साथ ही परीक्षा के बाद कापियां रखने के लिए कोषागार के डबल लाक में व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी पवन कुमार ने गुरुवार को ट्रेजरी का निरीक्षण किया।DM PAWAN KUMAR

[adrotate banner="3"]

निरीक्षण के दौरान मौजूद कर्मचारियों से जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिसम्बर को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद कापियां ट्रेजरी में ही रखी जायेंगी। जिससे यहां के कमरों इत्यादि की सफाई कर दी जाये। कमरे में कापियां रखने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया जायेगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कुटिला झील का सुन्दरीकरण कराने के निर्देश
जिलाधिकारी इसके बाद अमृतपुर के ग्राम कुटिला पहुंचे। जहां पर उन्होंने कुटिला झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रधान को निर्देश दिये कि झील का सुन्दरीकरण कराया जाये। झील के किनारों पर बैठने हेतु पटिया का निर्माण कराया जाये। मनरेगा से झील में सुन्दरीकरण इत्यादि का कार्य पूर्ण कराया जाये। इस दौरान डीएम के साथ सिटी मजिस्ट्रेट प्रभूनाथ भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]