पुलिस ने काल्पनिक कहानी बना गयालाल की हत्या में दो को भेजा जेल

CRIME CRIME-Dowry-Rape FARRUKHABAD NEWS POLICE

dasam singh avdeshफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते 13 जुलाई को गाँव के ही दबंगो ने वृद्ध गयालाल को पकड़ कर उसे गंगा के पार ले जाकर गायब कर दिया| पुलिस घटना में पांच दिन का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक गयालाल का कोई सुराग नही लगा पायी है| पुलिस ने घटना के मामले में दो आरोपियों को सोमबार को जेल भेज दिया|

घटना वाले दिन सुबह तकरीबन 9 बजे गांव के ही निकट अपने प्लाट पर छप्पर डालने गये थे| तभी मौके पर गाँव के ही बलवीर उर्फ़ कल्लू अपने कई लोगो के साथ प्लाट पर पंहुच गये| उन्होंने प्लाट पर अपना कब्जा दिखाया| जिस पर गयालाल ने आपत्ति की| तो हथियारों से लैस आरोपी गया दिन को नाव के माध्यम से गंगा के उस पार उठा ले गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने गयालाल के भतीजे बबलू पुत्र महेन्द्र की तहरीर के आधार पर गाँव के ही दबंग बलवीर उर्फ़ कल्लू व उनके 10 साथीयो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था || आरोपी गयालाल को घसीटने हुये ले गये और गंगा के किनारे नाव में बैठाकर उसकी हत्या कर दी और शव गायब कर दिया|
पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 147,148,149,452,302,201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था| बीते दिनों पुलिस ने मुकदमे के आरोपी दाम सिंह उर्फ़ दम्मू को भुडिया निवासी अवधेश को शराब की दावत उड़ाते हुये पकड़ा था| पुलिस आरोपियों से गयालाल की हत्या के विषय में जानकारी करना चाह रही थी| लेकिन दोनों ही ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया| पुलिस के अनुसार गयालाल की हत्या करने से पूर्व आरोपियों ने दामसिंह और अबधेश को पुलिस की लोकेशन लेने के लिये दूर खड़ा किया था | इस लिये दोनों आरोपियों को कोई खास सुराग नही है | पुलिस मृतक के कपड़े भी बरामद नही किये|

पुलिस ने दाम सिंह और अबधेश को गयालाल की हत्या के मामले में फ़िलहाल चालान कर दिया है |