पुलिस नें खनन माफिया को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
205

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पुलिस नें खनन माफिया को  गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान कर दिया|
दरअसल बीते दिन थाना पुलिस और राजेपुर पुलिस नें संयुक्त रूप से घेराबंदी करके ग्राम कुतलुपुर से खनन माफिया को दबोचा था| जिससे जाँच पड़ताल करनें के बाद आखिर पुलिस नें शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया| खनन निरीक्षक राजीव रंजन नें बीते दिनों दो ट्रेक्टर और एक जेसीबी पकड़कर मुकदमा दर्ज कराया था| वहीं पुलिस को माफिया प्रमोद की तलाश थी| जिसके बाद बीती रात पुलिस ने खनन माफिया को दबोचा और शुक्रवार को चालान कर दिया|
ट्रैक्टर पटिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बीते 3 माह पूर्व गांव हरसिंहपुर गहलबार उदय प्रताप पुत्र जबर सिंह के ट्रैक्टर की पटिया चोरी करनें के मामले में पुलिस नें  कमलेश पुत्र श्रीपाल निवासी खजुरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]