पुलिस थानों के गेटो पर ही टूटी आचार संहिता

0
107

फर्रुखाबाद: जिले मे कई जगहो पर खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ रही है| लेकिन पुलिस और प्रशासन पर इसकी नजर नही है| जबकि सभी मामले पुलिस के सामने ही रहे|जिला पंचायत अध्यक्ष सगुनादेवी के जनपद की सीमा पर लगे स्वागत द्वारों पर सीएम अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के चित्र लगे है| जो आचार संहिता के उलंघन में आता है| पुलिस उनके नीचे खड़े होकर आचार संहिता का उलंघन करने वालो की तलाश करती रहती है जबकि स्वागत द्वार को अभी तक नही नही हटाया गया है| शहर कोतवाली के सामने एक पंचायत करने पंहुचे सपा छात्र सभा के अध्यक्ष शशांक सक्सेना की कार काफी समय तक कोतवाली गेट के बाहर सीना ताने खड़ी रही उनकी कार पर सपा का झंडा लगा था लेकिन पुलिस ने उसे अनदेखा कर दिया| अब कोतवाली के गेट पर यदि कानून टूटता है तो फिर कार्यवाही तो बनती है| थाना जहानगंज के सामने सपा का झंडा लगी स्कर्पियो काफी देर तक खड़ी रही लेकिन किसी ने भी नही पूंछा| काफी देर खड़ी रखने के बाद वह अपनी गाडी ले गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]