पुलिस चौकी के सामने ठेके पर बनती मिली नकली बीयर

0
136

फर्रुखाबाद :भोलेपुर स्थित कर्नलगंज पुलिस चौकी के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित बीयर शाप पर नकली बीयर बनती मिली| पुलिस ने मौके से नकली बीयर के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया है |

[adrotate banner="3"]

पुलिस को मुखबिर की सूचना मिलने पर कर्नलगंज चौकी पुलिस ने बियर शॉप पर छापा मारा| लेकिन काफी देर तक ठेकेदार ने गेट नही खोला| जिसके बाद आबकारी निरीक्षक और सीओ सिटी आलोक कुमार भी मौके पर आ गये| अंदर पहुंचते ही फ्रीजर की आड़ में नकली बीयर तैयार की जा रही थी। आबकारी अधिकारी ने वहां से तैयार की गईं तीस बोतलें, स्टीकर, ढक्कन, 25 बोतल सोडा, शराब के क्वार्टर, पानी की केन कब्जे में ले ली।ठेकेदार अवनीश यादव बीयर शाप का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। पुलिस ने फ्रीजर को खोलकर चेक किया तो उसमें 18 केन व 28 बीयर की बोतलें रखी थीं। पुलिस ने ठेकेदार अबनिश यादव को हिरासत में ले लिया| पुलिस आरोपी से पूंछतांछ कर रही है|

[adrotate banner="2"]