पुलिस चौकी के पास सर्राफ दुकानों में लाखो की चोरी

0
108

CHORI34फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के फैजबाग चौकी के निकट बीती रात नकब लगाकर दो दुकानों में लाखो रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ली| जिससे पुलिस की सक्रियता पर सबालिया निशान लगने लगे है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी सतेन्द्र सिंह चौहान फैजबाग कायमगंज मार्ग पर पुलिस चौकी के निकट गौरी ज्वैलर्स के नाम से दूकान है| बीती रात चोरो ने उनकी दुकान में नकब लगाकर लगभग तीन लाख रुपये के नकदी जेबर चोरी कर लिये| इसके साथ ही साथ पडोस में ही कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला कायम खां निवासी रवि कुमार की भी बाला जी ज्वैलर्स पर नकब लगाया जिसके बाद उन्होंने 300 ग्राम चांदी 3000 रुपये की नकदी चोरी कर ली और रफूचक्कर हो गये| सूचना मिलने पर दो दूकानदार मौके पर पंहुचे और पुलिस को सूचना दी| चौकी इंचार्ज हरनाथ सिंह यादव ने बताया की जाँच की जा रही है जाँच के बाद कार्यवाही होगी|

[adrotate banner="2"]