पुलिस गश्त में युवक अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

0
39

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार गश्त और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम पिथनापुर निवासी संदीप चौहान (36) पुत्र शिवमंगल सिंह को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में संदीप ने पुलिस को बताया कि बरामद तमंचा उसके बुजुर्गों का है और वह काफी समय से घर में रखा था। उसका कहना था कि वह खेतों में आवारा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। हालांकि पुलिस ने उसके स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया और उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान सड़क पर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक की तलाशी लेने पर अवैध तमंचा बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]