पुलिस को मृतको से भी है शांति भंग की आशंका

0
80

फर्रुखाबाद: थाना मोहम्मदाबाद के एसआई(हल्का इंचार्ज) डबर सिंह ने मृतक व्यक्ति के खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="3"]

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद थाने में तैनात एसआई डबर सिंह ने ग्राम गणेशपुर निवासी मृतक रामसहाय पुत्र मातादीन के खिलाफ शांति भंग की आशंका में 107/16 का मुकदमा पंजीकृत कर दिया| जब कि रामसहाय कि मृत्यु काफी वर्षो पूर्व हो चुकी है| ५० वर्ष कि उम्र में रामसहाय कि मृत्यु हुई थी और पुलिस ने ४५ वर्ष कि आयु दिखाकर रामसहाय के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया|

वही दूसरा काबिले तारीफ काम पुलिस ने यह किया कि गणेशपुर निवासी प्रदत विजय सोम इंटर कालेज संकिसा के प्रवक्ता कौशलेन्द्र पुत्र मौजम सिंह जोकि २० वर्षो से चुनाव के दौरान पीटासीन अधिकारी के पद पर काम कर चुके है के खिलाफ भी शांति भंग का मुकदमा पंजीकृत किया गया है|

एसआई डबर सिंह ने बताया कि गाँव वालो के कहने से उक्त युवको के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था| मुझे इस सम्बन्ध की कोई जानकारी नही है|

[adrotate banner="2"]