पुलिस के सामने भूमि विवाद में आगजनी व पथराव

0
135

fighting1फर्रुखाबाद: थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम हरिकरनपुर में दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर मामला बिगड़ गया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो दोनो पक्षों की महिलाओं ने एक पक्ष ने पुलिस के सामने ही जमकर गदर काटा व आग लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस सम्बंध में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक संतोष पुत्र गजराज व सतीश पुत्र बाबूराम के बीच दीवार बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। दोपहर बाद दोनो पक्षों की महिलायें आमने सामने हो गयीं। मजे की बात तो यह है कि जब पुलिस पहुंची तो पुलिस के सामने ही महिलाओं ने मारपीट की। दोनो पक्षों के विवाद में पुलिस पर पत्थर फेंकने की जानकारी भी मिली है। वहीं आगजनी का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने इस सम्बंध में छः लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी भागने में सफल रहे। दोनो पक्षों की जबाबी तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें संतोष पुत्र गजराज की तरफ से सतीश, बृजेश, सुभाष व अनिल वहीं सतीश की तहरीर पर संतोष, सर्वेश, सुन्दरी व संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में कंपिल थानाध्यक्ष डीके सिसोदिया ने बताया कि भूमि विवाद को निबटाने के लिए लेखपाल समीर पाण्डेय, एक उपनिरीक्षक व 6 सिपाही मौके पर गये थे। पुलिस के सामने ही दोनो पक्षों ने उपद्रव किया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पथराव की बात गलत है। एक महिला ने अपने ही कन्डों में मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर दूसरे पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाने का प्रयास किया था।

[adrotate banner="2"]