पुलिस पर फूटा भीड़ का गुस्सा, जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

0
154

jaamjaam-1jaam-2ramvtiफर्रुखाबाद: बीती रात राम बारात देखने आयी थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला नौलख्खा निवासी 40 वर्षीय दलित महिला रामवती पत्नी राधेश्याम जाटव की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गयी| शव पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया| मंगलवार दोपहर बाद तक जब पुलिस ने शव का पंचनामा तक नही भरा तो आक्रोशित परिजनों ने आवास विकास तिराहे पर जाम लगा दिया| पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और धक्का-मुक्की के साथ सपा सरकार के खिलाफ भी जमकर आक्रोश दिखा|

[adrotate banner="3"]

बीती रात जब महिला रामबती राम बारात देखने के लिये सड़क किनारे पक्का पुल ओम मेडिकल के पास खड़ी थी तभी एक बाइक सबार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गयी| उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| लेकिन उसकी मौत हो गयी| शव को लगभग 11:30 पर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया| उसे शव गृह में रख दिया गया| रात में ही परिजन लोहिया अस्पताल आ गये| पूरी रात गुजर जाने के बाद मंगलबार दोपहर लगभग 2 बजे तक जब कोई पुलिस कर्मी शव का पंचनामा भरने नही आया तो भीड़ का गुस्सा फुट पड़ा|

सैकड़ो की संख्या में महिलाये और आक्रोशित ग्रामीण आवास विकास तिराहे पर हाथो में पत्थर लेकर आ खड़े हो गये और जाम लगा दिया| जाम लगने से स्कूली बच्चो के वाहन भी फंस गये| आक्रोशित लोगो ने पुलिस डिबाइडर को सड़क के बीचो-बीच लगा दिया| और सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे| सूचना मिलने पर कोतवाली के एसएसआई मिर्जा सदरे आलम वेग फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| पहले से ही पुलिस के प्रति आक्रोशित भीड़ पुलिस देखकर और आक्रोशित हो गयी| महिलाओ ने एसएसआई से धक्का-मुक्की कर दी| बाद में एसएसआई के समझाने पर परिजन जाम खोलने के लिये राजी हुये|

मृतक रामवती के पति राधेश्याम, देवर कल्लू, असरफी आदि लोग ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया| पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष अजय भारती भी पंहुचे |

[adrotate banner="2"]