पुलिस की पिटाई से गर्भवती की मौत

0
189

फर्रुखाबाद: यूपी की मित्र पुलिस ने अवैध खनन का आरोप लगाते हुए दम्पत्ति की जमकर पिटाई कर दी थी| जिससे गर्भवती महिला की मौत हो गयी| पुलिस पिटाई से इंकार कर रही है| और आरोप को गलत बता रही है|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आतंर निवासी रामकुमार ने ट्रेक्टर से मिट्टी डलवाई थी| उसी दौरान सरह चौकी इंचार्ज रामरतन मौके पर पंहुचे| उन्होंने राजकुमार से अबैध खनन से मिट्टी डलवाने का आरोप लगाया| आरोप है की दरोगा ने उसके साथ मारपीट कर दी| मारपीट के दौरान दरोगा ने राजकुमार की गर्भवती पत्नी 35 वर्षीय राजकुमारी के पेट में लात मार दी| जिससे उसकी वह चुटहिल हो गयी| उसे उपचार के लिये लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया| जंहा उसकी सोमवार को मौत हो गयी| पुलिस के धमकाने पर परिजन भयभीत हैं और कार्यवाई करने से डर गए। पीडि़त परिवार गरीब है। पुलिस के भय से बिना कार्यवाई किये ही शव का दाह संस्कार कर दिया। राजकुमार ने बताया की पत्नी 6 माह की गर्भवती थी। उसके एक 12 वर्षीय पुत्री रूचि, 6 वर्षीय पुत्र शोभित व 2 वर्षीय पुत्र अर्पित हैं। उसने पुलिस पिटाई से पत्नी की मृत्यु होने की बात स्वीकार नहीं की।

एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि दारोगा के पीटे जाने का आरोप गलत है। महिला की बीमारी से इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]