पुलिस की दबिश से पूर्व गिहार बस्ती में पहुंच गयी सूचना

0
142

फर्रुखाबाद: होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के मंसूबे पर किसी खबरी ने पानी फेरा। लकूला गिहार बस्ती में पुलिस की दबिश से पूर्व ही सूचना पहुंच जाने से कुछ खास हाथ नहीं लगा। पुलिस लाठियां पटक कर वापस लौट गयी।

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाल डी के सिंह के नेतृत्व में कादरीगेट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह गंगवार, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज संजय यादव, आवास विकास चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार, आवकारी निरीक्षक संजय पाण्डेय, कादरीगेट पुलिस चौकी पर एकत्रित हुए। उनके इकट्ठे होने की खबर किसी ने लकूला गिहार बस्ती में सूचना पहुंचा दी। सूचना मिलते ही शराब बनाने वालों ने ठिकाने बदल दिये। हालांकि पुलिस को कुछ लहन बरामद हुई। लेकिन कोई खास बड़ी कामयाबी पुलिस को नहीं मिली। कुछ जगह जमीन में दबी लहन बरामद कर ही पुलिस वापस लौट गयी।

शहर कोतवाल डीके सिंह ने बताया की कादरी गेट चौकी पर एकत्रित होने की भनक शराब बनाने वालो को लग गयी| अब जगह बदल कर दबिश दी जायेगी|

[adrotate banner="2"]