पुलिस का साइड बिजनेस: हवालात के पीछे पेशी पर आये कैदियों की मुलाकात

0
95

फर्रुखाबाद: पेशी पर आये कैदियों से अवैध वसूली और परिजनों से विवाद के बीच पुलिस का साइडबिजनेस धड़ल्‍ले से जारी है। न्‍यायालय परिसर में बनी हवालात के पीछे पेशी पर आये कैदियों की परिजनों से मुलकात व भोजन आदि की व्‍यवस्‍था के बदले अभिरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की ऊपरी आमदनी का जरिया खूब फल-फूल रहा है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]Police3एक ओर जहां पेशी पर आये कैदियों को उनके परिजनों से जंगले के पीछे से बात करने तक पर पाबंदी है। इस बात को ले कर अक्‍सर परिजनों व पुलिस कर्मियों के बीच विवाद की स्‍थिति बनी रहती है। वहीं जेब करने पर इन्‍हीं कैदियों में से कुछ को इसी हवालात के पीछे यही आरक्षी लेजाकर बाकायदा परिजनों से मुलाकात कराते हैं, व भोजन आदि की भी सुविधा उपलब्‍ध कराते हैं।
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]