मारपीट की सूचना पर गये पुलिस कर्मियों पर हमला

0
137

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) महिला द्वारा मारपीट किये जाने की सूचना पर पंहुची डायल 100 पुलिस को लाठी-डंडो से पीट दिया गया और उनके ऊपर पथराव भी किया गया| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में सगे भाईयों पर मुकदमा दर्ज कराया है|
डायल 100 के सिपाही तेज प्रताप सिंह ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते 17 जुलाई को राजीव नगर निवासी संध्या गुप्ता ने फोन सूचना दी की उसका पति व देवर उसके साथ मारपीट कर रहा है| जिस पर सिपाही तेज सिंह व होमगार्ड विशाल सिंह मौके पर पंहुचे| पुलिस को देखकर महिला संध्या का पति मोहित गुप्ता व देवर रिशु गुप्ता उर्फ़ रिषभ पुत्र अरुण कुमार गुप्ता उनपर हमलावर हो गये|
इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को लाठी-डंडो से पीटा और पथराव भी किया|
घटना के बाद सिपाही तेजप्रताप ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी| सूचना मिलने पर पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुची| घटना पर उन्होंने जाँच पड़ताल की| तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहित व उसके भाई रिशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| वही मोहित व रिशु ने पुलिस द्वारा घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है|
प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने बताया की पुलिस के द्वारा तोड़फोड़ करने का आरोप गलत है| आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]