एडीआरएम को बिना प्रिंट रेट बिक्री होता मिला पानी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: एडीआरएम रेलवे आशीष कुमार अग्रवाल को निरीक्षण के दौरान बिना प्रिंट रेट के बिक्री होता पानी मिला| जिससे वह आक्रोशित हो गये | उन्होंने कड़ी फटकार लगायी और जल्द व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये|
बुधवार को सुबह एडीआरएम अपने साथ ईआरएन अश्वनी तिवारी को लेकर रेलवे स्टेशन पंहुचे| उन्होंने पहले माल गोदाम चेक की| जंहा कम वोल्टेज की समस्या होने से उन्होंने नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने जल्द ही बिजली व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये| उन्हें प्रतीक्षालय का कूलर खराब मिला| जिसके बाद उन्होंने कड़ी फटकार लगायी| वही खाना-पान की ठेली चेक की| जंहा उन्होंने कड़े निर्देश दिये| कैंटीन चेक की| जंहा उन्होंने ठेकेदार नरेश गुप्ता के द्वारा बेंचा जा रही पानी की बोतले चेक की | लेकिन उनके ऊपर प्रिंटरेट नही लिखा था|
उन्होंने बताया की अन्तोदय ट्रेन चलायी जा रही है| उसके रुकाब के लिये भी प्रयास किया जायेगा| उन्होंने स्टेशन की साफ़-सफाई करने के निर्देश दिये|