पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध सपा नेता ने लिखा सीएम को पत्र

0
100

फर्रुखाबाद: पुलिस उत्पीड़न से परेशान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर अवगत कराया है। भेजे गये पत्र में सपा नेता ने कहा है कि पुलिस उनकी बेबजह दो बार बाइक सीज कर चुकी है।

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव पुत्र ऋषीपाल सिंह यादव, निवासी नगला बारंग थाना नबावगंज ने सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उसकी बाइक का पुलिस द्वारा तीन महीने में दो बार चालान तथा एक बार सीज की जा चुकी है। उसने पुलिस को सारे कागजात दिखाये व पद का परिचय भी दिया लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और उसके साथ एक माह पूर्व फर्रुखाबाद कोतवाली के एसआई द्वारा चालान काट दिया गया व अभद्रता की। 20 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान सीओ कायमगंज व एसआई ने फैजबाग तिराहे पर चेकिंग में कागज न दिखा पाने पर गाड़ी छीन ली। बाइक सीज कर रात में अकेला छोड़ दिया गया। उमेश बाथम ने सीएम से मांग की है कि ऐसे पुलिसकर्मियों के विरुद्व कार्यवाही की जाये। जिससे सपा कार्यकर्ताओं को उत्पीड़न से रोका जा सके।

[adrotate banner="2"]