तीन सामाजिक संगठनों ने सलमान का जनाजा निकाला

0
136

फर्रुखाबाद: जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद पर लगे घोटाले के आरोप को लेकर शहर के तीन सामाजिक संगठनों ने सलमान का शहर में जनाजा निकाल कब्र में दफन कर दिया।

[adrotate banner="3"]

हिन्दू जागरण मंच, विकास मंच, हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में तकरीबन आधा सैकड़ा समर्थकों ने केजरीवाल के पक्ष में नारेबाजी की और सलमान के विरोध में उनका जनाजा निकाला। तिकोना चौकी से तीनो संगठनों के कार्यकर्ता जनाजा लेकर पक्कापुल, चौक, रेलवे रोड होते हुए पटेल पार्क पहुंचे। जहां खोदी गयी कब्र में सलमान के पुतले को दफन कर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने कहा कि सलमान ने विकलांगों को जो उपकरण देने के लिए पैसे का घोटाला किया है उसका प्रायश्चित वह सात जन्मों में भी नहीं कर पायेंगे। उन्हें शीघ्र अपने पद से इस्तीफा देकर विकलांगों से माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान विकास मंच के राहुल जैन, हिन्दू युवा वाहिनी के राम जी मिश्रा के अलावा राजेश मिश्रा, विट्टू राजपूत, सबलू तिवारी, दिनेश मिश्रा, पवन मिश्रा आदि कार्यकर्ता जनाजे में सरीक हुए।

[adrotate banner="2"]