पुलिस आवास निगम की प्रगति धीमी देख डीएम नाराज

0
134

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमे सी एंड डीएस व पुलिस आवास निगम की प्रगति सबसे खराब पाई गई जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की |
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ को सभी निर्माण कार्यों को गति के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये| उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि परियोजना समय पर पूरी न होने पर कार्यदायी संस्था स्वयं जिम्मेदार होगी। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी प्रोजेक्ट साइड पर परियोजना का नाम और विवरण लिखा हुआ साइनबोर्ड अवश्य लगाया जाये I अधिशासी अभियंता प्रत्येक सप्ताह निर्माण कार्यो का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करे
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]