पुरुषों को होती है अपनी महिला मित्रों से सेक्स संबंध की आस!

0
174

एक जमाना था जब औरत और पुरुष के बीच के रिश्तों की पहचान सिर्फ शारीरिक संबंधों के रूप में ही की जाती थी। लेकिन आधुनिक समय में दोनों में सिर्फ दोस्ती होना आम बात माना जाता है।

[adrotate banner="3"]

विसकॉन्सिन-औ क्लैर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने गहन अध्ययन के बाद नतीजा निकाला है कि औरत और पुरुष की दोस्ती में सेक्स का तत्व लगभग हर वक्त मौजूद रहता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि खास तौर पर इस मामले में पुरुष मौकापरस्त होता है, हालांकि लोग ऐसे संबंधों को भावनात्मक बताते हैं लेकिन लगभग 400 लोगों पर शोध के बाद नतीजा निकला है कि पुरुष दरअसल कुछ अलग तरीके से सोचते हैं। शोध के नतीजे बताते हैं कि आदमी अपनी महिला मित्रों से भी सेक्स संबंधों की आस लगाए रहते हैं।

शोध के प्रमुख लेखक एप्रिल ब्लेस्क रेचेक ने बताया कि प्रयोग का मकसद था इसमें हिस्सा लेने वाली महिलाओं और पुरुषों के बीच आकर्षण का पता लगाना। और पता ये लगा कि अगर दो दोस्तों में से एक की ओर से यौन इच्छा दिखाई गई तो लगभग हर बार वो पुरुष की ओर से ही दिखाई गई।

[adrotate banner="2"]