पुराने विवाद में वृद्ध महिला के मारी गोली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: पुराने विवाद के चलते वृद्ध महिला के गोली मार दी गयी| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर पजाबा कादरी गेट निवासी वृद्ध महिला आशादेवी पत्नी नन्हे लाल बीती रात अपने घर की छत पर लेटी थी| उसी दौरान उनके संदिग्ध रूप से सीने में गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया |लोहिया के चिकित्सक डॉ० प्रशांत सिंह का उपचार किया|
कादरी गेट चौकी इंचार्ज बलराज भाटी ने बताया कि महिला का पड़ोस के लोगों से पुराना विवाद चल रहा है| गोली की घटना संदिग्ध है| एक्सरे में साफ होगा की महिला के क्या लगा है| फ़िलहाल अभी जाँच चल रही है|