पांच दिन बाद खुली ओपीडी, उमड़ी मरीजों की भीड़

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल के चिकित्सकों की हड़ताल के चलते पांचवे दिन खुले जिले भर के अस्पतालों में ओपीडी खचाखच नजर आयी|  ओपीडी कार्ड बनाने के लिए जहां लंबी लाइन लगी थी, वहीं दवा की खिड़की पर भी सैकड़ों की संख्या में मरीज व उनके परिजन खड़े थे। पिछले पांच दिनों से हड़ताल होने के कारण मरीजों का इलाज नहीं हो रहा था। ऐसे में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बीते 4 जून को लोहिया अस्पताल के सर्जन डॉ० गौरव मिश्रा व प्रधानाचार्य अनिल सिंह के बीच हुए विवाद के बाद चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाओं को बंद कर हड़ताल कर दी थी| बीते शनिवार को चिकित्सक पर दर्ज मुकदमा वापस होने के भरोसे के बाद हड़ताल को समाप्त किया गया| इसके बाद रविवार होंने से ओपीडी नही खुल सकी | जिससे कुल मिलाकर विवाद के छठे दिन जिले भर की ओपीडी सेवाओं को शूरू किया गया|
लोहिया अस्पताल में सर्वाधिक भीड़ फिजिशियन डॉ० अशोक के कमरा नम्बर 20 के बाहर अधिक संख्या में मरीजों की भीड़ दिखी| इसके साथ ही सर्जन डॉ० गौरव मिश्रा के कमरे के बाहर भी बड़ी सख्या में मरीज दिखे| हड़ताल के बाद सोमबार को लगभग 1200 मरीज इलाज कराने के लिए पंहुचे|