पुरानी रंजिश में सुतली बमों से हमला, दो घायल

0
102

FARRUKHABAD : थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम नगला कोमिल में पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में सुतली बमों से हमला bom2 bomबोल दिया। बमों के जोरदार धमाके के साथ फटने से दो लोगों के घायल हो जाने की सूचना मिली हैं। क्षेत्र में कई साबुत सुतली बम मिलने से सनसनी फैल गयी है। पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर छानवीन करने के साथ ही दो बमो को निष्क्रिय किया। मामले में पीड़ित राजवीर ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

[adrotate banner="3"]

sp jogendra kumarनगला कोमिल निवासी रामवीर यादव पुत्र सीताराम यादव की बीते तीन वर्ष पूर्व कुछ लोगों से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन समय बीतने के साथ ही दुश्मनी को वह भूल चुके थे। लेकिन विपक्षी दाव रखे रहे और रात में सुतली बमों से हमला बोल दिया। विपक्षियों ने रामवीर यादव के घर में लगभग तीन चार सुतली बम गिरा दिये। जिससे घर के अंदर सो रहे सोनपाल और रामविलास यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। कुछ बम बगैर फटे भी खेतों में सुबह ग्रामीणों को मिले हैं। अभी तक ग्रामीण घटना को पुरानी रंजिश से ही जोड़कर देख रहे हैं। क्षेत्र में सुतली बमों के फटने व जिंदा पड़े होने की सूचना पर काफी तनाव व भय का माहौल बना रहा।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

राजवीर ने गांव के ही अवनीश उर्फ पिंटू, रामबीर, सुरजीत के खिलाफ नबावगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 307, 4/5 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। राजवीर ने बताया कि रंजिश के चलते मार्च माह में भैंसों को जहर देकर मार दिया था। जिनका अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया था। राजवीर ने बताया कि इन्हीं लोगों ने भैंसों को भी जहर दिया था।  पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने घटना स्थल का मोयना किया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा। आरोपियों के घर जाकर देखा। बम निरोधक दस्ते के प्रभारी मिथलेश पाण्डेय, कमलेश ने छानवीन की व दोनो बमों को निष्क्रिय किया। बम में कंकरीट व ट्रैक्टर के बैंरग के छर्रे व बारूद भरे गये थे। ढाई से तीन किलो के बम थे। मिथलेश पाण्डेय ने बताया कि अगर बम भीड़भाड़ वाली जगह पर गिराया जाता तो कई लोग जान से हाथ धो बैठते।

[adrotate banner="2"]