पुरानी पेंशन को लेकर बाहों पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

0
203

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मीयों नें सरकारी अस्पतालों में सोमवार को बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करनें की मांग की|
सोमवार 2 सितंबर से 6 सितंबर तक एनपीएस एवं यूपीएस के विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर में एमएनओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के निर्देश पर एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन नें काला फीता बाजू में बांधकर अपने-अपने कार्यालयों में कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया | जिलाध्यक्ष एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन विजय शंकर तिवारी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]