पुत्री से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां बेटी को पीटा

0
113

daminiFARRUKHABAD : दामिनी काण्ड को हुए अभी कुछ ही दिन बीते लेकिन उसको लेकर भी कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। बहसियों की आंखें भूखे भेड़ियों की तरह अपनी शिकार ढूंढती घूम रहीं हैं। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम पिपना नगला निवासी नेकराम की पुत्री सरोजनी के साथ छेड़छाड़ का विरोध क्या किया कि सरोजनी की मां सहित सरोजनी को भी पीट पीट कर लहू लुहान कर दिया गया तथा आरोपी फरार हो गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
सरोजनी का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व फिरोजाबाद के बड़ा मिर्जा मोहल्ले में हुआ था। डेढ़ माह पूर्व वह अपने मायके पिपना नगला मोहम्मदाबाद आयी थी। जहां घर के बाहर सरसों निकाल रही थी। maतभी गांव का ही रामकिशोर पुत्र रामचरन ने सरोजनी को बदनीयती से दबोचने का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर सरोजनी की मां रामप्यारी विरोध करने पहुंच गयीं तो इस बात से खिसियाये रामकिशोर ने अपने पिता रामचरन व भाई अशोक के साथ मिलकर पहले सरोजनी को पीटा और फिर रामप्यारी को बुरी तरह से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। रामकिशोर इससे पूर्व भी कई बार नेकराम के परिवार के साथ विवाद कर चुका है। मामले की सूचना पुलिस को दिये बगैर नेकराम समाजवादी एम्बुलेंस से रामप्यारी व सरोजनी को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार शुरू किया गया है।

[adrotate banner="2"]