पुत्री से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने सगे भाइयों का सर फोड़ा

0
102

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला कलार निवासी दो सगे भाइयों को इस बात से girl1खिसियाये दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया क्योंकि उन्होंने अपनी ही पुत्री के साथ छेड़छाड़ किये जाने की बात का विरोध किया था। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

घायल हरिश्चन्द्र पुत्र लल्ला ने बताया कि बीते दिनों उसकी पुत्री खेतों में शौच के लिए गयी थी। उसी दौरान गांव के कुछ दबंगों ने उसके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करनी चाही, जिसका विरोध किया गया तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद गांव के ही प्रधान अनोखेलाल व एक अन्य भीमसिंह ने इस सम्बंध में पंचायत करा दी। दोनो पक्षों में समझौता करा दिया गया।

[bannergarden id=”8″]शुक्रवार की शाम हरिश्चन्द्र के भाई ग्रीशचन्द्र की पुत्री नल पर पानी भरने गयी। तभी गांव के ही harischandraरमेश के पुत्र कुलदीप ने उससे बदसलूकी कर दी। विरोध किया तो दोनो भाइयों को रमेश व उसके साथी राजेन्द्र ने जमकर पीट दिया। जिससे दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो भाइयों को घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[bannergarden id=”11″]

टेन्ट खोल रहा ग्रामीण एचटी विद्युत लाइन से चिपक कर घायल

थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम नगल शम्भू निवासी देवसिंह शाक्य गांव के ही बीरपाल के पुत्र संजू के तिलकोत्सव के समापन के बाद प्रात: टेन्ट में लगे लोहे के पाइप खोल रहा था। देव सिंह जैसे ही टेन्ट खोलने के लिए सीड़ी पर खड़ा हुआ तो ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे व उपचार हेतु भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]