पुत्री की शादी के लिए रखे नगदी, जेबर चोरों ने उड़ाये

0
118

फर्रुखाबादः कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला अम्बेडकर कालोनी भोलेपुर निवासी दलित मजदूर मदनलाल पुत्र पूरनलाल जाटव के यहां चोरों ने बीती रात नगदी सहित लाखों के जेबरात उड़ा दिये।

[adrotate banner="3"]

मदनलाल ने बताया कि उसके घर पर उसकी मां मनोरमादेवी पत्नी मूलमती पुत्र सागर, अमन, पुत्री शिवानी व दीक्षा रहती हैं। बीते मंगलवार को थाना बेनीगंज खास बरोली हरदोई निवासी उसका साला विनोद पुत्र तिलकराम अपनी पुत्री वंदना को लेकर आया था। उसने अपनी पुत्री की शादी बेबर रोड भोलेपुर नगला नैन निवासी वीरेन्द्र के साथ तय की थी। 18 जनवरी को वंदना की बारात आने वाली थी। जिस कारण नगदी व जेबर मदनलाल के यहां रखे थे।

चोरों ने रात में दीवार कूदकर कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी तोड़कर करीब 25 हजार रुपये नगद व ढाई लाख रुपये का जेबर चोरी कर लिया। जिससे वंदना के पिता विनोद को गहरा सदमा लगा है व वंदना का रो-रो कर बुरा हाल है मदनलाल ने बताया कि उसे मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर शक है। जिसकी सही जानकारी हो जाने के बाद पुलिस को बतायेंगे। फिलहाल फतेहगढ़ पुलिस को जानकारी दी गयी है।

 

[adrotate banner="2"]