पुत्री का जबरन विवाह तय करने में पिता पर एनसीआर

0
157

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी 27 वर्षीय इंदु पुत्री बलवीर सिंह ने पुलिस ने शिकायत कर अपने पिता को पसंद का विवाह तय ना करने पर थाने की हवा खिला दी| पुलिस जाँच कर रही है|
इंदु ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने पिता बलवीर की शिकायत की है| उसका कहना है कि मेरे पिता मेरी शादी जबरन कराना चाहते है|आये दिन उसके साथ विवाह करने को लेकर मारपीट करते है| शनिवार को भी उसके साथ विवाह करने का दबाब बनाकर मारपीट की| इंदु ने थाने में तहरीर दी| तहरीर मिलने पर पुलिस उसके पिता को उठा लायी| जिसके बाद पिता ने पुलिस को बताया की वह पुत्री के लिये वर्षो से लड़का तलाश कर रहे है | लेकिन इंदु हर बार मना कर देती है | उसका कहना है कि उसे नौकरी वाला चाहिए|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष राम सनेही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गयी है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]