पीस कमेटी ने की 6 दिसम्बर को शांती बनाये रखने की अपील

0
108

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज में शांति कमेटी की बैठक की गयी। बैठक में 6 दिसम्बर को शांती बनाये रखने की अपील की गयी। वहीं एसओ ने नगर वासियों को हिदायत दी कि वह चोरियों की बढ़ती बारदातों पर अंकुश के लिए अपने घरों व दुकानों के सामने बल्ब लगाकर रोशनी इत्यादि की व्यवस्था जरूर करें।

[adrotate banner="3"]

एसओ राघवन कुमार ने कमेटी में शामिल लोगों से कहा कि किसी तरीके की कोई भी समस्या हो तो मुझे फोन पर तत्काल सूचना दें। 6 दिसम्बर को किसी भी साम्प्रदायिक सूचना या अराजक तत्व की सूचना मिलती है तो उन्हें अवगत करायें। वहीं उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहनों की चेकिंग के सम्बंध में उन पर वाहन छोड़ने के लिए लोग फोन करते हैं। यह उनके हित में नहीं है। उन्होंने सलाह दी कि अपने बच्चों को हेलमेट लगाने की सलाह दें तथा घरों से बाहर हेलमेट के साथ ही भेजें। बच्चों को सलाह दें कि शराब के नशे में गाड़ी न चलायें। अपने अपने घरों और दुकानों के बाहर बल्व लगवा दें जिससे चोरी इत्यादि की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

[adrotate banner="2"]