पीडी कालेज की छात्रा लापता

0
110

फर्रुखाबाद: पीडी इंटर कालेज की छात्रा लापता हो गई| पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराने गए पिता को थाना पुलिस ने चलता कर दिया| आज मंगलवार पीड़ित द्वारा एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कार्रवाई किये जाने की मांग की|

[adrotate banner="3"]

थाना मोहम्दाबाद क्षेत्र के ग्राम डुबका मौधा निवासी ब्रजपाल सिंह की पीडी इंटर कालेज कक्षा १० में पढने वाली १६ वर्षीय छात्रा शवनम २४ अगस्त २०११ को रोज की तरह स्कूल गई थी| स्कूल के बंद हो जाने के बाद काफी देर तक शवनम के घर वापस न लौटने पर उसके पिता ब्रजपाल सिंह ने पुत्री के साथ पढ़ने वाले छात्रों से जानकारी की| साथियों ने बताया कि शवनम आज स्कूल ही नहीं गई थी|

तत्पश्चात पिता ब्रजलाल ने रिश्तेदारी व अन्य परिचितों से पुत्री शवनम के बारे में जानकारी की| शवनम के पास मोबाइल भी है लेकिन वह स्वीच ऑफ़ है जिस कारण उससे कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है| कोई सुराग न मिलने पर जब पीड़ित थाना मोहम्दाबाद में पुत्री की गुमसुदगी दर्ज कराने गया तो पुलिस वालों ने उसकी रिपोर्ट न लिखने के बजाय उसको चलता कर दिया|

पिता ब्रजलाल ने आज एसपी ओपी सागर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की|

[adrotate banner="2"]