पीओपी कारीगर ने सर में गोली मार कर की आत्महत्या, तमंचा बरामद

0
121

goliफर्रुखाबाद: बीती रात आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक शराबी किस्म के अधेड़ ने सर में तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने मौके पर पंहुच कर उसके हाथ में फंसा तमंचा बरामद कर लिया| शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है|
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम खिनमिनी निवासी राजकुमार वाथम का 35 वर्षीय पुत्र राजीव वाथम कमरे के बाहर बने बरामदे में सो रहा| पडोस की चारपाई पे उसकी पत्नी माधुरी वाथम तीन बच्चो के साथ सो रही थी| रात तकरीवन 8 बजकर 30 मिनट पर जब घर के सभी लोग सो गये उसी दौरान राजीव ने 15 बोर के तमंचे से अपने माथे में गोली मार ली जिससे सर के परखच्चे उड़ गये| गोली चलने की आवाज सुन कर पत्नी व बच्चे जाग गये| घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी|
थानाध्यक्ष राघवन सिंह फ़ोर्स के साथ पंहुचे मौके पर मृत पड़े राजीव के पास से ही पुलिस ने 15 बोर का तमंचा बरामद किया है| मृतक शराब पीने का आदि था| वह घरो में पीओपी का काम करता था| लेकिन जिस जगह पर गोली लगी है उससे यह प्रतीत होता है की माजरा कुछ और ही है|थानाध्यक्ष राघवन सिंह ने बताया की मृतक के पिता की जानकारी पर शव का पोस्मार्टम कराया गया है| पंचनामा उप निरीक्षक हरीश राजपूत ने भरा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]