पिकअप व डग्गामार टैम्पो में भिंडत,15 सबारियां जख्मी

0
131

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) छमता से अधिक सबारियां भरकर जा रहा टैंपो तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गया| जिससे लगभग 15 सबारियां जख्मी हो गयी| गम्भीर रूप से जख्मी चार सबारियों को तहसीलदार की गाड़ी से लोहिया अस्पताल भेजा गया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुतलुपुर बदायूँ रोड मोड़ के निकट फर्रुखाबाद से अमृतपुर की तरफ जा रही पिकअप व अमृतपुर से सबारियां भरकर फर्रुखाबाद जा रहे टैम्पो में आमने-सामने की भिंडत हो गयी| जिससे पिकअप सबार मौके से फरार हो गया| वही दुर्घटना में टैम्पो चालक थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम बलीपट्टी निवासी आलोक अग्निहोत्री, सबारी ग्राम अमैयापुर निवासी हेमराज, रतनपुर निवासी 22 वर्षीय रजनी पत्नी विनोद, दौलतपुर निवासी 35 वर्षीय सत्यपाल पुत्र मुलायम, गोकुलपुर निवासी रामोतार, रतनपुर निवासी 35 वर्षीय मथुरा, गोकुलपुर निवासी 45 वर्षीय रामचन्द्र,35 वर्षीय मोहन लाल पुत्र बाबू राम निवासी वर्मापुर, मोहम्मदाबाद के निवासी दरौली निवासी मनोज, फर्रुखाबाद के ग्राम हजियापुर निवासी 35 वर्षीय अजीत पुत्र विनोद, अमृतपुर के ग्राम पिथनापुर निवासी इकलाख, गुडेरा निवासी महबूब आदि लगभग 15 सबारियां जख्मी हो गये|
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम रमेश यादव, थानाध्यक्ष अंगद सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने घायलों को सीएचसी भेजा वही चार गम्भीर रूप से जख्मी सबारियों को तहसीलदार की गाड़ी से लोहिया अस्पताल उपचार हेतु भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]