कार्यशाला से छात्राएं अल्प समय में बनती हुनरमंद

0
218

फर्रुखाबाद: बीते दिन ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ| कार्यशाला में छात्राओं ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया|
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में संचालित एक मासिक ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशान प्रताप सिंह,विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद,डीआईओएस मीना यादव ने संयुक्त रूप से सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया| छात्रा दीप्ति आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति में बना दिया| छात्राओं ने ग्रुप डांस का बेहतरीन प्रदर्शन किया|
कार्यशाला में एक माह तक विभिन्य विधाओं को सिखाने वाली छात्राओं ने मंच पर अपने हुनर का बेहतर प्रदर्शन किया| मुख्य अतिथि ईशान प्रताप सिंह ने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को अल्प समय में ही हुनरमंद बनाते है| जिला कार्यक्रम अधिकारी ने छात्राओं को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया|
कार्यशाला के संयोजक ओम किरण त्रिवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया| इस दौरान गुंजन अग्निहोत्री, मणिन्द्र त्रिवेदी, समीर जौहरी व विकास शुक्ला आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]