पासिंग आउट परेड में 133 रंगरूटों ने ली देश सेवा की शपथ

0
124

FARRUKHABAD : फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट में भव्य पासिंगआउट परेड का आयोजन किया गया।  आफिसिंग कमांडेंट राजेश पाणिकर के नेतृत्व में RAJESH PANIKAR ARMYपासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस रंगरूटों के अलावा राजपूत रेजीमेंट के पासिंगआउट परेड में शामिल सैनिकों के परिजनों ने भी लुत्फ उठाया। पासिंग आउट परेड की सलामी आफिसिंग कमांडेंट ने ली। उन्होंने परेड में शामिल 133 जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह सारे जवान देश की ताकत में शामिल हो गये हैं। राजपूत रेजीमेंट के जवान हमेशा से ही सेना की शान रहे हैं। जवानों को अपने देश के प्रति देश सेवा का भाव रखते हुए अपना कर्म करना चाहिए। उन्होंने सभी जवानों को इस दौरान बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें सैन्य बेडे़ में शामिल होने की दिशा प्रदान की। इस दौरान आर्मी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]