फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जय माँ अहिल्याबाई पाल सेना की जिला कमेटी का गठन जोरदारी के साथ किया गया| भाजापा नेता व संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज पाल नें कमेटी की घोषणा कर दी|
फतेहगढ के सेन्ट्रल जेल पाल नगला स्थित शिव शक्ति महाकाल मन्दिर पर आयोजित बैठक में लगभग आधा सैकड़ा पाल समाज के लोग शामिल हुए| जिसमे जिला महासचिव संदीप पाल व रोहित पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर आशाराम पाल का मनोनयन किया गया है| जिला उपाध्यक्ष के पद पर रामबाबू पाल, दीपू पाल, जिला सचिव के पद पर हरवीर सिंह पाल, सुरजीत पाल, रंजीत पाल की ताज पोशी हुई| जिला कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह पाल, जवाहर लाल पाल, हरीपाल, रामसेबक पाल का मनोनयन हुआ है|
सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से संगठन मजबूत करनें को कहा गया| जिलाध्यक्ष पंकज पाल ने कहा कि देवी अहिल्या बाई द्वारा अपने कार्यकाल में देशभर में 8527 धार्मिक स्थल 39 राजकीय अनाथालय का निर्माण कराया। साथ ही उनके कार्यकाल में धर्मशालाओं, नर्मदा किनारे, देश में प्रमुख धर्मस्थलों पर नदियों किनारे के घाटों, कुंए, तालाब, बाबड़ियों और गोशालाओं ( उस समय इसे पिंजरापोल कहा जाता था) के निर्माण में आर्थिक मदद दी गई थी। संगठन जनपद में उनकीप्रतिमा लगवाने की मांग करेगा| जिला उपाध्यक्ष आशारामपाल नें कहा कि अहिल्या बाई के कार्यकाल में पूरे भारत में उनके द्वारा कार्य किए गए, जिनकी फेहरिस्त लंबी है।
पाल सेना की जिला कार्यकारणी का गठन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



